कटिहार में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में एक पुलिस पदाधिकारी और एक गृह रक्षक के खिलाफ सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन के निर्देश पर की गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कटिहार के अमर जवान चौक पर हुई। यहां वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस के पदाधिकारी हरि और एक गृह रक्षक बाइक चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहे थे। बाइक चालक से 200 रुपए की मांग की गई इसी क्रम में एक बाइक चालक से 200 रुपए की मांग की गई और पैसे लेते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। यातायात पुलिस उपाधीक्षक द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद संबंधित यातायात पुलिस पदाधिकारी और गृह रक्षक के विरुद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी इस कार्रवाई के तहत गृह रक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कटिहार में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में एक पुलिस पदाधिकारी और एक गृह रक्षक के खिलाफ सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक सद्दाम हुसैन के निर्देश पर की गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कटिहार के अमर जवान चौक पर हुई। यहां वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस के पदाधिकारी हरि और एक गृह रक्षक बाइक चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहे थे। बाइक चालक से 200 रुपए की मांग की गई इसी क्रम में एक बाइक चालक से 200 रुपए की मांग की गई और पैसे लेते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। यातायात पुलिस उपाधीक्षक द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद संबंधित यातायात पुलिस पदाधिकारी और गृह रक्षक के विरुद्ध सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी इस कार्रवाई के तहत गृह रक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


