मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से देवर और भाभी की कथित जबरन शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध नजर आ रहा है, इसके बावजूद शादी की रस्में जल्दबाजी में पूरी कराई जा रही हैं। मामले को लेकर काशीपुर निवासी राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकेश कुमार की शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। पति-पत्नी के बीच पिछले 2 सालों से विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि महिला के मायके वालों ने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जबरन शादी कराने की कोशिश की। महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। वायरल वीडियो में युवक बेहोशी की हालत में दिख रहा है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग शादी की रस्में पूरी कराने में जुटे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज वहीं, महिला के पिता सुधीर साह का कहना है कि मुकेश कुमार ने उनकी बेटी से अपनी मर्जी से शादी की है और उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी मुकेश कुमार से गर्भवती है और पहले पति से उसका दो वर्षों से विवाद चल रहा था। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई है। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से देवर और भाभी की कथित जबरन शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध नजर आ रहा है, इसके बावजूद शादी की रस्में जल्दबाजी में पूरी कराई जा रही हैं। मामले को लेकर काशीपुर निवासी राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकेश कुमार की शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। पति-पत्नी के बीच पिछले 2 सालों से विवाद चल रहा था बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि महिला के मायके वालों ने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जबरन शादी कराने की कोशिश की। महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। वायरल वीडियो में युवक बेहोशी की हालत में दिख रहा है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग शादी की रस्में पूरी कराने में जुटे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज वहीं, महिला के पिता सुधीर साह का कहना है कि मुकेश कुमार ने उनकी बेटी से अपनी मर्जी से शादी की है और उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी मुकेश कुमार से गर्भवती है और पहले पति से उसका दो वर्षों से विवाद चल रहा था। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई है।


