भोजपुर जिले में फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गड़हनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा मंगल सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। FIR में बराप गांव निवासी सुधांशु कुमार, रामपुर के राकेश रंजन उर्फ राइडर, सोनू कुमार और गोलू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा अज्ञात लोगों पर भी अवैध हथियार का प्रदर्शन करने, फायरिंग करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। दहशत और वर्चस्व दिखाने की कोशिश बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुधांशु कुमार के सोशल मीडिया आईडी से वायरल हुआ था, जो बाद में पुलिस के संज्ञान में आया। वायरल वीडियो तीन अलग-अलग क्लिप को जोड़कर तैयार किया गया है, जिस पर 17 जनवरी 2026 की तारीख अंकित है। पहले क्लिप में एक युवक खुलेआम फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। दूसरे क्लिप में ‘किंग ऑफ गड़हनी’ लिखा हुआ है। इलाके में दहशत और वर्चस्व दिखाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा गोलू के आईडी से वायरल एक अन्य क्लिप में बाइक पर सवार तीन युवक स्टंट करते हुए फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से उसमें दिख रहे युवकों की पहचान कराई। जांच में फायरिंग करने वालों की पहचान सुधांशु कुमार और गोलू के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य युवकों की पहचान सोनू कुमार और राकेश रंजन उर्फ राइडर के रूप में की गई है। वीडियो के आधार पर FIR इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया पुराना प्रतीत होता है, लेकिन इसका उद्देश्य क्षेत्र में भय का माहौल बनाना और सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाना रहा है। संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी नामजद आरोपी फरार है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते लगाम लगाई जा सके। भोजपुर जिले में फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गड़हनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा मंगल सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। FIR में बराप गांव निवासी सुधांशु कुमार, रामपुर के राकेश रंजन उर्फ राइडर, सोनू कुमार और गोलू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा अज्ञात लोगों पर भी अवैध हथियार का प्रदर्शन करने, फायरिंग करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। दहशत और वर्चस्व दिखाने की कोशिश बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुधांशु कुमार के सोशल मीडिया आईडी से वायरल हुआ था, जो बाद में पुलिस के संज्ञान में आया। वायरल वीडियो तीन अलग-अलग क्लिप को जोड़कर तैयार किया गया है, जिस पर 17 जनवरी 2026 की तारीख अंकित है। पहले क्लिप में एक युवक खुलेआम फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। दूसरे क्लिप में ‘किंग ऑफ गड़हनी’ लिखा हुआ है। इलाके में दहशत और वर्चस्व दिखाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा गोलू के आईडी से वायरल एक अन्य क्लिप में बाइक पर सवार तीन युवक स्टंट करते हुए फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चौकीदार के माध्यम से उसमें दिख रहे युवकों की पहचान कराई। जांच में फायरिंग करने वालों की पहचान सुधांशु कुमार और गोलू के रूप में हुई है, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य युवकों की पहचान सोनू कुमार और राकेश रंजन उर्फ राइडर के रूप में की गई है। वीडियो के आधार पर FIR इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया पुराना प्रतीत होता है, लेकिन इसका उद्देश्य क्षेत्र में भय का माहौल बनाना और सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाना रहा है। संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी नामजद आरोपी फरार है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते लगाम लगाई जा सके।


