पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट का VIDEO:संत कबीर नगर में जमीन विवाद, 5 घायल, 6 लोग हिरासत में

पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट का VIDEO:संत कबीर नगर में जमीन विवाद, 5 घायल, 6 लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा गांव की है, जो शनिवार शाम को हुई। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। एक पक्ष इसे धोबीघाट की जमीन बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे खलिहान की जमीन होने का दावा कर रहा है। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में भी एक-दूसरे से भिड़ते रहे। पुलिस को स्थिति शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मारपीट में कुल पांच लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *