भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों और एक कार सवार व्यक्ति के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिस वाहन में सवार कर्मी और कार चालक आपस में बहस कर रहे हैं। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए एक अन्य मामले की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी। ढोलबज्जा थाना प्रभारी निशांत कुमार शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वीडियो सामने आया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों और एक कार सवार व्यक्ति के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिस वाहन में सवार कर्मी और कार चालक आपस में बहस कर रहे हैं। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए एक अन्य मामले की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी। ढोलबज्जा थाना प्रभारी निशांत कुमार शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वीडियो सामने आया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


