गिरिडीह में महिला के गले से चेन स्नैचिंग, VIDEO:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गिरिडीह में महिला के गले से चेन स्नैचिंग, VIDEO:बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गिरिडीह शहर में बुधवार रात चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर बंगाली स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान मनीषा कपिसवे के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात पास के दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मनीषा कपिसवे बाजार से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थीं। ई रिक्शा चालक को किराया देते वक्त हुई घटना मकतपुर बंगाली स्कूल के पास टोटो से उतरकर वह चालक को किराया देने लगीं। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गईं। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर और पीड़ित के आवेदन के अनुसार, बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। इधर, शहर में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। गिरिडीह शहर में बुधवार रात चेन स्नैचिंग की एक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर बंगाली स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान मनीषा कपिसवे के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात पास के दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मनीषा कपिसवे बाजार से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थीं। ई रिक्शा चालक को किराया देते वक्त हुई घटना मकतपुर बंगाली स्कूल के पास टोटो से उतरकर वह चालक को किराया देने लगीं। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गईं। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर और पीड़ित के आवेदन के अनुसार, बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। इधर, शहर में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *