ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि का जुआ खेलते VIDEO:गड्‌डी फेंटते दिखाई दिए, बगल में रखे थे नोट, बीजेपी नेता बोले- मामला पुराना है

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि का जुआ खेलते VIDEO:गड्‌डी फेंटते दिखाई दिए, बगल में रखे थे नोट, बीजेपी नेता बोले- मामला पुराना है

कन्नौज जिले के हसेरन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता पुष्पेंद्र शाक्य का जुआ खेलते वीडियो सामने आया है। जुआ खेल रहे लोगों के पास नकदी रखी भी दिखाई दे रही। भाजपा नेता ​पुष्पेंद्र शाक्य की पत्नी सीमा शाक्य हसेरन ब्लाक प्रमुख हैं। पुष्पेंद्र शाक्य का भाजपा के कुछ बड़े नेताओं से करीबी सम्बन्ध भी हैं। ब्लाक प्रमुख सीमा शाक्य के पति का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कुछ लोगों के साथ बैठकर जुआ खेलते नजर आ रहे। इस दौरान हार-जीत को लेकर दांव लगाने के लिए उन लोगों के पास कैश रखा भी नजर आ रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दैनिक भास्कर ने पुष्पेंद्र शाक्य को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। कुछ देर बाद उनका एक और वीडियो सामने आया। इसमें वह दावा कर रहे हैं जुआ खेलने वाला वीडियो पुराना है। उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए उसे सामने लाया गया है। उन्होंने ये भी कहा जुआ खेलना अपराध है, लेकिन हो सकता है कभी किसी त्योहार पर जुआ खेल लिया हो और तभी ये वीडियो बन गया हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *