गोपालगंज में ईंट-पत्थर से हमला करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोली वार्ड नंबर 20 की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ युवक लगातार ईंट-पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित कमलेश्वर प्रसाद, जो नोनिया टोली निवासी स्वर्गीय शिवपूजन महतो के बेटे हैं, ने पुलिस को बताया कि वे एक दिव्यांग व्यक्ति हैं और अपने पूर्वजों द्वारा बैनामा कराई गई जमीन पर मकान बनाकर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी बार-बार उनके परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर गलत और अपशब्द बातें प्रसारित करते हैं। घर पर फेंके जाते हैं ईंट-पत्थर शिकायत के अनुसार, जब इस बारे में पूछा जाता है तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके जाते हैं और बड़े-बड़े पटाखे भी घर में फेंके जाते हैं। हाल ही में हुई घटना में उनके बेटे मिन्दु कुमार और पिंटु कुमार ईंट लगने से घायल हो गए। बचाने आए नंद कुमार को भी चोटें आई हैं। कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें लगातार परेशान करते हैं, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं और उन्हें अपना परिवार लेकर वहां से चले जाने तथा घर व जमीन उन्हें सौंपने के लिए कहते हैं। गोपालगंज में ईंट-पत्थर से हमला करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोली वार्ड नंबर 20 की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ युवक लगातार ईंट-पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित कमलेश्वर प्रसाद, जो नोनिया टोली निवासी स्वर्गीय शिवपूजन महतो के बेटे हैं, ने पुलिस को बताया कि वे एक दिव्यांग व्यक्ति हैं और अपने पूर्वजों द्वारा बैनामा कराई गई जमीन पर मकान बनाकर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी बार-बार उनके परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर गलत और अपशब्द बातें प्रसारित करते हैं। घर पर फेंके जाते हैं ईंट-पत्थर शिकायत के अनुसार, जब इस बारे में पूछा जाता है तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके जाते हैं और बड़े-बड़े पटाखे भी घर में फेंके जाते हैं। हाल ही में हुई घटना में उनके बेटे मिन्दु कुमार और पिंटु कुमार ईंट लगने से घायल हो गए। बचाने आए नंद कुमार को भी चोटें आई हैं। कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उन्हें लगातार परेशान करते हैं, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं और उन्हें अपना परिवार लेकर वहां से चले जाने तथा घर व जमीन उन्हें सौंपने के लिए कहते हैं।


