पूर्णिया महिला कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल:​​​​​​​लड़की ने CO पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप; बाउंड्री वॉल बनाने का विरोध हो रहा था

पूर्णिया महिला कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल:​​​​​​​लड़की ने CO पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप; बाउंड्री वॉल बनाने का विरोध हो रहा था

पूर्णिया महिला कॉलेज की बाउंड्री वॉल की घेराबंदी को लेकर आज मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पूर्णिया पूर्व के सीओ ई. संजीव कुमार और एक युवती के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की और थप्पड़ बाजी शुरू हो गई। अब इस विवाद में दूसरा पक्ष भी सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय युवती ने सीओ पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीओ और युवती के बीच हो रही बहसबाजी और थप्पड़ कांड को देखा जा सकता है। युवती वीडियो बना रही थी, इसी से भड़के सीओ ने उसके ऊपर थप्पड़ चला दिया। दोनों के बीच धक्कामुक्की और थप्पड़ बाजी शुरू हो गई। के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि महिला कॉलेज प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल के पास कॉलेज की जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवा रहा था। इसी दौरान नाले के पास रहने वाले कुछ स्थानीय लोग, जिनमें पी.सी. राय और उनके समर्थक शामिल बताए जा रहे हैं, इन्होंने निर्माण काम पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। सीओ के साथ मारपीट का आरोप विवाद की सूचना मिलने पर सीओ ई. संजीव कुमार बिना पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। सीओ के पहुंचते ही बहस तेज हो गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ ने सीओ को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना की खबर मिलते ही कई बड़े आलाधिकारी और 4 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर आयुक्त, सदर एसडीओ और सदर एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और भीड़ को हटाया गया। प्रशासन ने इस घटना को सरकारी काम में बाधा और लोक सेवक पर हमला मानते हुए गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दूसरी ओर, इस मामले में एक युवती का बयान सामने आया है। सीओ पर थप्पड़ मारने का आरोप स्थानीय पीसी राय की बेटी का कहना है कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए मोबाइल से वीडियो बना रही थी। तभी सीओ नाराज हो गए और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि इसी दौरान सीओ ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रशासन और दूसरे पक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की कर रही है। पूर्णिया महिला कॉलेज की बाउंड्री वॉल की घेराबंदी को लेकर आज मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पूर्णिया पूर्व के सीओ ई. संजीव कुमार और एक युवती के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की और थप्पड़ बाजी शुरू हो गई। अब इस विवाद में दूसरा पक्ष भी सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय युवती ने सीओ पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीओ और युवती के बीच हो रही बहसबाजी और थप्पड़ कांड को देखा जा सकता है। युवती वीडियो बना रही थी, इसी से भड़के सीओ ने उसके ऊपर थप्पड़ चला दिया। दोनों के बीच धक्कामुक्की और थप्पड़ बाजी शुरू हो गई। के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि महिला कॉलेज प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल के पास कॉलेज की जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवा रहा था। इसी दौरान नाले के पास रहने वाले कुछ स्थानीय लोग, जिनमें पी.सी. राय और उनके समर्थक शामिल बताए जा रहे हैं, इन्होंने निर्माण काम पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। सीओ के साथ मारपीट का आरोप विवाद की सूचना मिलने पर सीओ ई. संजीव कुमार बिना पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। सीओ के पहुंचते ही बहस तेज हो गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ ने सीओ को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना की खबर मिलते ही कई बड़े आलाधिकारी और 4 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर आयुक्त, सदर एसडीओ और सदर एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और भीड़ को हटाया गया। प्रशासन ने इस घटना को सरकारी काम में बाधा और लोक सेवक पर हमला मानते हुए गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दूसरी ओर, इस मामले में एक युवती का बयान सामने आया है। सीओ पर थप्पड़ मारने का आरोप स्थानीय पीसी राय की बेटी का कहना है कि वह सच्चाई सामने लाने के लिए मोबाइल से वीडियो बना रही थी। तभी सीओ नाराज हो गए और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि इसी दौरान सीओ ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रशासन और दूसरे पक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *