पंजाब के लुधियाना में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां ताजपुर रोड पर दयाल पब्लिक स्कूल के पास एक महिला अपनी काली मेस्ट्रो स्कूटी पर जानलेवा स्टंट करती नजर आ रही है। महिला की इस हरकत ने न सिर्फ उसकी अपनी जान जोखिम में डाली बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया। वीडियो में क्या है: कभी हाथ छोड़े, कभी एक टांग उठाकर नाची जो वीडियो सामने आया है उसमे साफ देखा जा सकता है कि महिला ने सफेद रंग का स्वेटर और ब्राउन रंग की पैंट पहनी हुई है। महिला अपनी स्कूटी पर एक के बाद एक कई खतरनाक स्टंट करती है पहले महिला चलती स्कूटी पर अचानक खड़ी हो जाती है।
इसके बाद वह हैंडल से हाथ हटा लेती है और एक हाथ ऊपर उठाकर बेखौफ होकर डांस करने लगती है। स्टंट यहीं नहीं रुके महिला ने चलती स्कूटी पर अपनी एक टांग उठाकर सीट पर रख ली और काफी दूर तक इसी तरह स्टंटबाजी करती रही। वीडियो में सबसे चौंकाने वाला पल तब आता है जब महिला यह स्टंट कर रही होती है और उसी दौरान वहां से पंजाब पुलिस की एक PCR गाड़ी भी गुजरती है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद महिला के चेहरे पर न तो कोई डर था और न ही उसने अपनी स्कूटी की रफ्तार कम की। वह लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाती रही। देखे फोटो में सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से बड़े हादसे हो सकते हैं। ताजपुर रोड जैसे व्यस्त इलाके में जहां स्कूल भी पास में है ऐसी लापरवाही किसी की जान ले सकती है। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर महिला की तलाश कर कबतक कार्रवाई करेगी यह देखना होगा ।


