IPL 2026, Rohit Sharma New Look: IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा का बदला रूप देख मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी हैरान रह गईं! जानें क्यों नीता अंबानी उन्हें पहचान नहीं पाईं और कीरोन पोलार्ड को ‘काका’ क्यों कहा।
IPL 2026, MI, Rohit Sharma New Look: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो सामने आया है। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी शुक्रवार को टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ से मिलने पहुँची थीं। इस दौरान जब वह रोहित शर्मा से मिलीं, तो उनकी प्रतिक्रिया देखने लायक थी। रोहित शर्मा का नया लुक देख नीता अंबानी हैरान होकर बोलीं- ‘पहचानना मुश्किल है!’
‘रोहित, तुम इतने यंग लग रहे हो!’
नीता अंबानी जैसे ही रोहित शर्मा के सामने आईं, वह उन्हें देखकर ठिठक गईं। उन्होंने हैरान होते हुए कहा, ‘रोहित, मैं तो तुम्हें पहचान ही नहीं सकी। तुम बहुत ज्यादा युवा (Young) लग रहे हो।’ यह सुनकर रोहित के चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान आ गई। दरअसल, रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अपनी फिटनेस पर गजब की मेहनत की है। चूंकि अब वह सिर्फ वनडे खेलते हैं, इसलिए खाली समय में उन्होंने खुद को पहले से कहीं ज्यादा फिट कर लिया है।
पोलार्ड बने पोली काका
इसी मुलाकात के दौरान नीता अंबानी टीम के पुराने साथी और दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड से भी मिलीं। उन्होंने अपने परिवार के एक सदस्य से पोलार्ड का परिचय कराते हुए उन्हें ‘पोली काका’ कहकर पुकारा। यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस को नीता अंबानी का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।
कोच जयवर्धने भी हुए रोहित के मुरीद
सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं, मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने भी रोहित की फिटनेस और उनके समर्पण के कायल हो गए हैं। जयवर्धने ने बताया कि रोहित प्रैक्टिस कैंप के पहले ही दिन से टीम के साथ जुड़ गए हैं और नेट सेशन में बहुत ही शानदार लय में दिख रहे हैं। कोच ने कहा, ‘यह रोहित का बिल्कुल नया रूप है। वह काफी फिट और पूरी तरह समर्पित नजर आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह आगे बढ़कर टीम का मार्गदर्शन करेंगे। भले ही रोहित अब कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और फॉर्म देखकर लग रहा है कि इस आईपीएल सीजन में वह अपने बल्ले से तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं!
Sports – Patrika | CMS


