Video News: हेरोइन, ग्रेनेड, पिस्तौल तस्करी के वांछित को पकड़ा

Video News: हेरोइन, ग्रेनेड, पिस्तौल तस्करी के वांछित को पकड़ा

Ahmedabad. पंजाब में राज्य के क्रॉस बॉर्डर हेरोइन एवं ग्रेनेड-पिस्तौल तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने पकड़ा है।एटीएस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी अहमदाबाद के रखियाल इलाके में ठहरा था। इसके विरुद्ध पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी थाने में हेरोइन, ग्रेनेड व पिस्तौल की तस्करी का मामला इसी साल दर्ज हुआ है। इसके अहमदाबाद में होने की सूचना पर पुलिस ने जांच की और इसे रखियाल के एक एम्ब्रोडरी के कारखाने से पकड़ लिया।

आरोपी का नाम रहमतअली शेख है। यह अमृतसर के भल्ला कोलोनी का रहने वाला है। यह पंजाब से भागकर नेपाल गया था वहां से बिहार गया और फिर गुजरात आकर अहमदाबाद में छिपा हुआ था।पाकिस्तान बॉर्डर से ली थी हेरोइन व हथियार

आरोपी ने कबूला कि उसने जनवरी में पंजाब के पकिस्तान बॉर्डर से पिस्तौल, हैंड ग्रेनेड और हेरोइन का कंसाइनमेंट लिया था। जिसे पंजाब में अन्य जगह पर सौंपा था। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा जा चुका है। जिनके पास से 42.9 किलो हेरोइन, चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल, 46 कारतूस जब्त किए गए थे। इस मामले में यह फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस को इसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *