Video News: उमरेठ विधानसभा उप चुनाव: भाजपा ने हर्षद परमार को बनाया प्रत्याशी

Video News: उमरेठ विधानसभा उप चुनाव: भाजपा ने हर्षद परमार को बनाया प्रत्याशी

अहमदाबाद. गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी। पार्टी ने इस सीट से दिवंगत विधायक गोविंद परमार के पुत्र हर्षद परमार (38) को टिकट दिया है।

सोमवार को केंद्रीय आलाकमान ने यह घोषणा की। वे वर्तमान में चिखोदरा ग्राम पंचायत के सरपंच और आणंद तहसील सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।गौरतलब है कि उमरेठ से भाजपा विधायक गोविंद परमार का इसी माह हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके चलते यह सीट खाली हुई है। भाजपा ने सहानुभूति लहर और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उनके पुत्र हर्षद पर भरोसा जताया है। इस सीट को भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. अनिल पटेल ने कहा कि पार्टी की काम करने की पद्धति को देखते हुए पार्टी ने 38 वर्षीय उम्मीदवार हर्षद परमार को टिकट दिया है। हर्षद अपने पिता के साथ राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने इस सीट से पिछले चुनाव से ज्यादा मतों से लीड से जीत की बात कही। 2022 के विधानसभा चुनाव में गोविंद परमार ने एनसीपी के जयंत बोस्की को 26 हजार मतों से हराया था। वे इस सीट से दो बार चुनाव जीते थे।

उमरेठ सीट पर मतदान आगामी 23 अप्रेल को होगा, जबकि परिणामों की घोषणा 4 मई को होगी। गौरतलब है कि यह उपचुनाव भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के कारण सीट खाली होने से कराया जा रहा है।

चुनावी अधिसूचना भी हुई जारी, 23 को होगा मतदान

उमरेठ विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को चुनावी अधिसूचना जारी कर दी गई। चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रेल है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रेल को की जाएगी। 9 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 अप्रेल को मतदान होगा। मतगणना 4 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *