Video News: अहमदाबाद में 9800 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी सहित दो गिरफ्तार

Video News: अहमदाबाद में 9800 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी सहित दो गिरफ्तार

अहमदाबाद. गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मकान को मापकर उसका प्रमाण-पत्र देने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में एक पटवारी (तलाटी) सह मंत्री समेत दो लोगों को पकड़ा। इनके पास से रिश्वत के रूप में स्वीकारे गए 9800 रुपए भी बरामद किए गए। एसीबी ने शिकायत के आधार पर पांच फरवरी को एसीबी अहमदाबाद की टीम ने देत्रोज में खोडियार एग्रो सेंटर पर जाल बिछाया। यहां पर 9800 रुपए की रिश्वत लेते हुए देत्रोज ग्राम पंचायत के पटवारी केतन धरजिया और अस्थायी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयंती ठाकोर को रंगेहाथों पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक देत्रोज गांव की एक सोसाइटी में रहने वाले शिकायतकर्ता के सात मकान हैं। उन मकानों को मापकर उसका प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उसने देत्रोज ग्राम पंचायत में पहुंचकर पूछताछ की थी। आरोप है कि उससे पटवारी ने एक मकान के टैक्स के 1600 रुपए और 1400 रुपए प्रति मकान के रिश्वत के रूप में मांगे। इस तरह उसने एक मकान के तीन हजार रुपए सहित कुल 21 हजार रुपए की मांग की, जिसमें से रिश्वत के रूप में 9800 रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिससे उसने एसीबी में शिकायत कर दी। इसके आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। पटवारी के कहने पर रिश्वत लेने के लिए शिकायतकर्ता की दुकान पर पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद तलाटी को भी मौके से पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *