Video News: साइबर ठगी के आरोप में बैंक मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार, जांच में अहम खुलासा

Video News: साइबर ठगी के आरोप में बैंक मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार, जांच में अहम खुलासा

Ahmedabad. सोने की आसमान छूती कीमतों को देख साइबर ठग भी सोने में निवेश कर रहे हैं। अहमदाबाद शहर साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से की गई जांच में यह तथ्य सामने आया है। डेढ़ करोड़ के शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगी के मामले में टीम ने अहमदाबाद से एक बैंक की मैनेजर सहित तीन लोगों को पकड़ा है। इनकी जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

साइबर क्राइम ब्रांच के तहत पकड़े गए आरोपियों में महेश ताराणी (24) साबरमती धर्मनगर में रहता है और गोता में इंडसइन्ड बैंक में अकाउंट मैनेजर के रूप में काम करता है। जबकि पूजा परियत चांदखेड़ा सारथी बंगले के पास रहती है और इन्डसइंड बैंक की न्यू चांदखेड़ा ब्रांच में ब्रांच मैनेजर के रूप में काम करती है। हिना दर्जी (27) भी इंडसइन्ड बैंक की न्यू चांदखेड़ा ब्रांच में ईसीबीडी मैनेजर के रूप में काम करती है। इससे पहले इस मामले में सूरत निवासी हरेश मकवाणा और भावनगर निवासी राजू मकवाणा को पकड़ा जा चुका है।

नामी शोरूम से खरीदा 10 लाख का सोना

साइबर क्राइम ब्रांच के तहत डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी के मामले की जांच में सामने आया कि ठगी के पैसों में से 10 लाक रुपए हरेश मकवाणा के इन्डसइन्ड बैंक के महादेव एन्टरप्राइजनाम के खाते में जमा हुए हैं। इसमें से कमीशन की राशि काटते हुए उसने राशि राजू मकवाणा को भेज दी। राजू मकवाणा ने हरकिशन नाम के आरोपी और मास्टर माइंड आकिब उर्फ कालू लाखेपोटा नाम के आरोपी की सूचना पर हरेश को मुंबई लेजाकर ठगी के पैसों का ट्रांजेक्शन किया। फिर पूजा की सूचना पर महेश ताराणी ने हरेश के बैंक अकाउंट का नियमों का उल्लंघन करते हुए मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रस बदल दिया। एफडी का फॉर्म खाताधारक की मौजूदगी बिना उसे जानकारी दिए बिना भरा और नेट बैंकिंग से ठगी के पैसों की स्वीप एफडी कर दी। फिर एर पे पेमेंट गेटवे के जरिए अहमदाबाद के शिवरंजनी स्थित एक शोरूम में हरकिशन के साथ हिना दर्जी ने जाकर ठगी के पैसों से 10.46 लाख का सोना खरीदा। यह सोना खरीदने के पास उसे हरकिशन ढापा और आकिब उर्फ कालू लाखेपोटा को दे दिया।

बैंक के म्यूल अकाउंट विरुद्ध 414 शिकायतें

साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि इन्डसइन्ड बैंक की चांदखेड़ा और न्यू चांदखेड़ा ब्रांच में म्यूल अकाउंट से जुड़ी 414 शिकायतें देशभर के अलग अलग राज्यों और शहरों से एनसीसीआरपी पोर्टल पर की गई हैं। आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सात चेकबुक, छह एटीएम कार्ड, दो डीडी और दो स्टैंप तथा पांच सिमकार्ड जब्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *