Video News: एसएमसी ने 7 किलो गांजा के साथ 4 को पकड़ा

Video News: एसएमसी ने 7 किलो गांजा के साथ 4 को पकड़ा

Ahmedabad. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने सोमवार को गांधीनगर जिले के डेधू-नारदीपुर रोड पर गोलाथरा गांव में सोमनाथ महादेव मंदिर के पास दबिश देकर 7 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त किया। चार फोन, एक कार सहित कुल 11.62 लाख का मुद्दामाल जब्त किया।

इस मामले में चार लोगों को पकड़ा गया। इनमें अडालज का निसर्ग माली,कौशिक ठाकोर और एक नाबालिग तथा गांधीनगर का मोहसिन शेख शामिल है। फरार आरोपियों में बकाभाई उर्फ बटुक डाभी और शब्बीर खान पठान शामिल हैं। जांच में सामने आया कि शब्बीर ने यह गांजा मंगवाया था, जबकि बकाभाई ने गांजा भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *