Video News: जूनागढ़ में मिलावटी डीजल बिक्री का खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Video News: जूनागढ़ में मिलावटी डीजल बिक्री का खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Ahmedabad. गुजरात पुलिस के स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने जूनागढ़ जिले में मिलावटी डीजल बिक्री का पर्दाफाश किया। इस मामले में जिले की खाडिया गांव में मेंदरड़ा रोड पर स्थित शिव मरीन सर्विस पर दबिश देकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों में राजकोट जिले में धोराजी के मोटी मारड़ के विपुल चोवटिया, कोठारिया के रसूलपर के रहीम सोढ़ा, जूनागढ़ के खाडिया गांव निवासी देवा ओडेदरास, जिले के मंदलीपुर निवासी जयराज भट्टी, डूंगरपुर निवासी मुन्ना थेरसा, दिनेश चौहान, युवराज अर्टिया, अमरेली जिले की कुकावाव तहसील के तोरी गांव निवासी विजय जापडा शामिल हैं।इनमें देवा ओडेदरा मुख्य आरोपी है। देवा का भाई हसमुख ओडेदरा फरार घोषित किया गया है। ये दोनों भाई मिलकर इस गांव में मिलावटी डीजल की बिक्री कर रहे थे। इसकी सूचना के आधार पर एसएमसी की टीम ने दबिश दी और मौके से डीजल का बड़ा जत्था जब्त किया।

यहां से दो लाख रुपए की कीमत का 2840 मिलावटी डीजल बरामद हुआ। साथ ही नौ मोबाइल फोन, एक डिस्पेंसर मशीन, इलेक्टि्रक मोटर, चार वाहन सहित कुल 35 लाख का मुद्दामाल जब्त किया।

एसएमसी के तहत उन्हें सूचना मिली थी कि जूनागढ़ तहसील में मेंदरड़ा रोड पर मिलावटी डीजल की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी जहां आठ आरोपी मौजूद मिले, जिन्हें पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *