video News: रामोल से एक करोड़ की शराब जब्त, एक को पकड़ा

video News: रामोल से एक करोड़ की शराब जब्त, एक को पकड़ा

अहमदाबाद. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने अहमदाबाद शहर के रामोल थाना क्षेत्र में दबिश देकर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त की है। एक आरोपी को भी पकड़ा है। टीम ने सूचना के आधार पर रविवार को रामोल टोल नाका के पास असलाली की दिशा में दबिश दी। यहां एक ट्रक से 19848 बोतलें जब्त की हैं, जिसकी कीमत एक करोड़ छह लाख रुपए है। इस मामले में राजस्थान के बाड़मेर जिले के रामदेरिया गांव निवासी चुनाराराम उर्फ सुनील जाट को पकड़ा है। इस मामले में पांच आरोपी फरार हैं। जांच में सामने आया कि इस शराब को राजस्थान के बाड़मेर जिले के देदाराम जाट ने भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *