Video News: असली की जगह डमी प्रोडक्ट रख ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Video News: असली की जगह डमी प्रोडक्ट रख ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Ahmedabad. ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी के असली उत्पाद की जगह नकली उत्पाद रखकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को पकड़ा है। पांच में से चार आरोपी राजस्थान मूल के हैं। इनके पास से 20.52 लाख रुपए का मुद्दामाल बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के जालौर सिटी मूल निवासी हाल कांकरिया शास्त्रीनगर में रहने वाला रामलाल उर्फ रोमिल गेहलोत (27), जालौर सिटी एफसीआइ कोलोनी निवासी मनोज कुमार माली (30), भरत कुमार सुंदेशा (25), जालौर मूल निवासी हाल नोबलनगर में रहने वाला विशाल बावरी और सूरत कतारगाम निवासी विशाल पंचाल (29) शामिल हैं।

कई डमी प्रोडक्ट भी हुए बरामद

इनके पास से आठ मोबाइल, 25 डमी मोबाइल फोन, तीन डमी इयर बड्स, 12 डमी गेमिंग प्रोसेसर, एक कैमरा लेंस, एक इलेक्टि्रक हेयर ड्रायर, 14 प्लास्कि के इंजेक्शन, एक कार जब्त की है। इस मामले में राजस्थान के जालौर के निवासी रिशीपाल भाटी और विनोद नाम के दो आरोपी फरार हैं।

जालौर, वडोदरा, सूरत में की ठगी

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दिसंबर 2025 में जालौर में असली की जगह डमी उत्पाद रखकर दो एपल वॉच की ठगी की है। अक्टूबर 2025 में सूरत में ऐसे ही सात मोबाइल फोन, 10 एपल वॉच और, जनवरी 2026 में वडोदरा में आइफोन 17 प्रो मैक्स और 16 प्रो के तीन फोन की ठगी की है।

फर्जी पते पर लेते प्रोडक्ट की डिलिवरी

जांच में सामने आया कि प्रोडक्ट कूरियर कंपनी से ग्राहकों को पहुंचाए जाते हैं। आरोपी अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजस्थान के जौलार में परिचितों को डिलिवरी बॉय के रूप में कंपनी में भी रखते थे। कंपनी से शॉपिंग के लिए अलग आइडी पासवर्ड के जरिए फर्जी पते पर महंगी प्रोडक्ट का ऑर्डर करते फिर उसे डिलिवरी बॉय से लेकर असली की जगह नकली प्रोडक्ट पार्सल में रख देते बाद में ऑर्डर को कैंसल कर देते थे। और प्रोडक्ट को वापस कर देते थे। उसके बाद असली प्रोडक्ट को बेचते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *