Video News: अहमदाबाद के मकान में लगी आग, 2 लोगों की मौत

Video News: अहमदाबाद के मकान में लगी आग, 2 लोगों की मौत

Ahmedabad. शहर के वेजलपुर इलाके में श्रीनंदनगर-2 के पास स्थित कृष्णनगरी रो हाऊस के एक मकान में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे से पहले किसी कारणवश आग लग गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें पिता और पुत्र शामिल हैं, जबकि विवाहिता, उसकी बेटी और सास बच गई। वेजलपुर पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब हुई। कृष्णनगरी रो हाऊस के मकान नंबर चार में ध्रुव गोहिल (39), पत्नी मीतल गोहिल (35), बेटा शाश्वत (9), बेटी ध्रुवी और मां के साथ रहते हैं। सोमवार की रात सभी खाना खाने के बाद सो गए। मीतल उनके पति और बेटे शाश्वत के साथ एक कमरे में सो रही थीं। उनकी सास और बेटी अलग कमरे में सो रही थीं।

करीब तीन बजे उनके मकान के नीचे हॉल में किसी तरह आग लग गई। सोते समय अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर जागी मीतल ने देखा कि कमरे में अंधेरा था। उन्होंने पास में सो रहे पति को जगाया, लेकिन वह होश में नहीं थे। जिससे वे जागे नहीं। इसके बाद मीतल उन्हें किसी प्रकार से खींचकर पास में सो रही सास के कमरे में ले गईं। उन्होंने बेटे शाश्वत को भी खोजा लेकिन वह अंधेरे में नजर नहीं आया। इस बीच उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी, जिससे वे उनकी सास और बेटी को लेकर बाल्कनी के जरिए पड़़ोस के मकान से सोसाइटी के नीचे उतरीं। उन्होंने पति को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागे। नीचे देखा कि किसी ने दमकल को सूचना दे दी थी, जिससे टीमें पहुंच गईं। इस बीच 108 एंबुलेंस भी आ गई, जिससे उन्हें किसी ने एंबुलेंस के जरिए सोला सिविल अस्पताल भेज दिया,क्योंकि वह भी आग से झुलस गई थीं। उन्हें पता चला कि उनके पति और पुत्र को सोला सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तड़के पांच बजे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *