Video News: क्राइम ब्रांच ने शराब के साथ एक नेता को पकड़ा

Video News: क्राइम ब्रांच ने शराब के साथ एक नेता को पकड़ा

Ahmedabad. शहर के अमराईवाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के एक नेता को 10 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सचिनसिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो अमराईवाड़ी स्थित साकार बंग्लोज का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार भी रह चुका है। शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को शराब के साथ पकड़ने के बाद उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *