Video News: आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट: जीसीसीआइ अध्यक्ष

Video News: आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट: जीसीसीआइ अध्यक्ष

Ahmedabad. गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआइ) ने इस बजट का स्वागत करते हुए इसे निर्णायक, सुधारोन्मुख और विकास को बढ़ावा देने वाला बजट बताया है, जो भारत की आर्थिक बुनियाद को मजबूत करने के साथ-साथ औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सेवा-आधारित विस्तार के अगले दशक को उजागर करता है।

जीसीसीआइ अध्यक्ष संदीप इंजीनियर ने कहा कि बजट 2026-27 अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों में देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने वाला है। विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखा है। गुजरात की औद्योगिक ताकतों को मजबूती देगा। एमएसएमइ, एआइ, स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं की हैं। नए इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, वॉटर कॉरिडोर, फ्रेट कॉरिडोर, रेल लाइन बनाने की घोषणा है। फार्मा सेक्टर में, आयुर्वेद, नेचुरल मेडिसिन को फायदा हो ऐसी घोषणाएं हैं। करों की अदायगी में सरलीकरण की है। व्यापार और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *