Video: एक पिता ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की जान ले ली। फिर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने खुद ही बेटे की लाश लेकर घर भी पहुंच गया और कहा-मैं नशे में था। साइकिल नहर में गिर गई और बेटा डूब गया। लेकिन माँ को इस बात का यकीन नहीं हुआ। मां ने पति पर ही बेटे को मारने का आरोप लगाया। कहा- कई दिनों से कह रहा था बेटे को मार दूंगा, खुद को मार दूंगा।
शराब पीकर रोज मार पीट करता है। इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। बता दें आरोपी बीती रात बच्चे को लेकर ग्राम भैसों से अपने ससुराल जाने निकला था। बहरहाल मासूम का शव शार्ट पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं बच्चे की मां परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।


