Video: तलाक के विवाद के बीच डेसमंड स्कॉट, 24 साल की ह्यूस्टन मॉडल को Kiss करते हुए वायरल, पत्नी का फूटा गूस्सा

Video: तलाक के विवाद के बीच डेसमंड स्कॉट, 24 साल की ह्यूस्टन मॉडल को Kiss करते हुए वायरल, पत्नी का फूटा गूस्सा

Desmond Scott kissing video : सोशल मीडिया और कुकिंग की दुनिया के फेमस बादशाह डेसमंड (Desmond) ने अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर एक बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। डेसमंड और उनकी पत्नी क्रिस्टी (Christy) ने शादी के 11 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं।

डेसमंड स्कॉट ने प्राइवेसी और हमदर्दी की उम्मीद

बता दें, डेसमंड ने सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस को इस अलगाव की जानकारी दी और उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं अपनी जिंदगी के इस बेहद मुश्किल चैप्टर से गुजर रहा हूं। इस मुश्किल समय के दौरान मैं आप सभी से प्राइवेसी और हमदर्दी की उम्मीद करता हूं, प्लीज।” दरअसल, शादी टूटने के बाद डेसमंड ने ये स्पष्ट किया है कि वे अपने बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी क्रिस्टी के साथ मिलकर अपने दोनों बेटों वेंस (Vance) और वेस्टिन (Westin) की ‘को-पेरेंटिंग’ करेंगे। डेसमंड के लिए उनके बच्चों का फ्यूचर और उनकी खुशियां पहले हैं।

अपने फ्यूचर के बारे में बात करते हुए डेसमंड ने कहा कि वो अपनी कुकिंग जर्नी (Cooking Journey) पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को पिछले कई सालों से मिले अटूट समर्थन और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद दिया और वादा किया कि वे अपने काम और कुकिंग के प्रति अपने जुनून को इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे।

डेसमंड स्कॉट ने 24 साल की ह्यूस्टन मॉडल को Kiss करते हुए वायरल

इतना ही नहीं, डेसमंड स्कॉट (Desmond Scott) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने निजी विवादों को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी क्रिस्टी सारा (Christie Sarah) से तलाक की खबर सार्वजनिक होने के ठीक बाद, डेसमंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो में वे ह्यूस्टन के एक बार में एक ‘मिस्ट्री वुमन’ के साथ काफी करीब और Kiss करते नजर आ रहे थे।

TMZ के मुताबिक वीडियो में दिख रही महिला 24 साल की मारिसा स्प्रिंगर (Marisa Springer) हैं। बता दें, मारिसा ह्यूस्टन की एक उभरती हुई मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो केवल मॉडलिंग ही नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई में भी काफी आगे हैं। वो यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन की क्लास ऑफ 2024 की छात्रा हैं और फिलहाल बिजनेस में मास्टर डिग्री (Master’s in Business) कर रही हैं।

दरअसल, सबसे मजेदार बात ये है कि ये वीडियो ठीक उसी समय सामने आया जब डेसमंड की पत्नी क्रिस्टी सारा ने हैरिस काउंटी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी। क्रिस्टी ने तलाक की वजह ‘बेवफाई’ (Infidelity) बताई और नाराज है। हालांकि, मारिसा का इस तलाक से कोई सीधा संबंध है या नहीं, ये अभी तक साबित नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *