Video: फूटा गुस्सा : एक माह से जलापूर्ति बंद, फोड़ी मटकियां

Video: फूटा गुस्सा : एक माह से जलापूर्ति बंद, फोड़ी मटकियां

लाठी गांव के मेघवंशी मोहल्ले में गत एक माह से जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीण परेशान हो रहे है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को मटकियां फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद दर्जी सहित ग्रामीणों ने बताया कि मेघवंशी मोहल्ले, भील मोहल्ले के निवासियों के लिए नलकूप खुदवाया गया था। नलकूप गत एक माह से खराब पड़ा है, जिसके कारण जलापूर्ति बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग व खपत बढ़ जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में कई बार अवगत करवाए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *