सिरोही@पत्रिका. शहर के अरविन्द पैवेलियन में चल रही श्री अग्रसेन प्रिमियर लीग के दूसरे दिन शनिवार को रोमांचक मैच खेले गए। दिन का आगाज श्री अग्रवाल क्षेत्रीय सभा ट्रस्ट सिरोही के अध्यक्ष गंगाराम गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, संयोजक संजय अग्रवाल जावाल और सह संयोजक श्रवण अग्रवाल की ओर से भगवान अग्रसेन की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।आयोजक समिति के संयोजक संजय अग्रवाल जावाल ने बताया कि जालोर टीम के खिलाड़ी संदीप अग्रवाल के निधन की सूचना पर आयोजक और खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कारण शनिवार को होने वाले सभी समारोह स्थगित कर दिए गए।
मैच के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश गोयल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मातृशक्ति की भारी उपस्थिति रही और 21 लक्की ड्रॉ के कूपन एडीएम गोयल एवं सीईओ की ओर से खोले गए। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से अग्रवाल समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। मैचों का संचालन निर्णायक मंडल ने किया, जिसमें रंजी स्मिथ, शैतान स्वरूप मीणा, भरत धवल, गोविन्द सिंह, दिलकश खान, चन्द्रपाल सिंह, यशपाल सिंह, समीम खान शामिल रहे।अध्यक्ष गंगाराम गोयल ने बताया कि रविवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसमें रेवदर रॉयल बनाम आबूरोड, स्वरूपगंज रॉयल्स बनाम अग्रसेन स्टार के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा एडीएम व सीईओ की टीम के साथ एक मैत्री मैच भी खेला जाएगा। समाज के भरत कुमार मावल, सुरेश कुमार पालनपुर, सुरेश अग्रवाल आबूरोड, पीयूष अग्रवाल स्वरूपगंज, राजेन्द्र अग्रवाल रानी, प्रवीण अग्रवाल अमीरगढ़, जयंतीलाल रेवदर, हर्षद भाई अम्बाजी व सिरोही अग्रवाल समाज के सभी सदस्यों के साथ भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।


