विक्की जैलदार इलेवन ने अज्जू मनवाल को हराकर सेमिफाइनल में पाया प्रवेश

विक्की जैलदार इलेवन ने अज्जू मनवाल को हराकर सेमिफाइनल में पाया प्रवेश

भास्कर न्यूज | पठानकोट ब्लैक हॉक क्रिकेट क्लब की ओर से अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाल की अध्यक्षता में मनवाल ग्राउंड में 13वां चौधरी भीम सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। बुधवार को विक्की जैलदार इलेवन एवं अज्जू मनवाल की टीम में मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अज्जू इलेवन मनवाल की टीम ने बिल्ला के 28 गेंदों पर 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की जैलदार इलेवन की टीम को शुरूआती झटका लगने के बाद सार्थक व नवनीत ने पारी को संभाला। सार्थक ने 35 गेंदों पर 65 रन, नवनीत के 28 गेंदों पर बनाए 55 रन एवं आकाश ने 13 गेंदों पर 29 रनों की बदौलत 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर सीधा सेमिफाइनल में प्रवेश पाया। विक्की जैलदार के खिलाड़ी सार्थक को 65 रन बनाने पर मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले सुजानपुर से पार्षद अशोक बावा मुख्यातिथि पहुंचे। उनका क्लब अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाल, राजीव वडैहरा, भानु प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। अतिथि अशोक बावा ने रिबन काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय करके मैच का आगाज किया। राजीव वडैहरा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता रहने वाली टीम को 2.51 लाख रुपए एवं ट्राफी एवं रनरअप टीम को 1.31 लाख रुपए एवं ट्राफी, मैन ऑफ सीरीज को 31 हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, रिशू ठाकुर, तुषार वडैहरा, ध्रुव, गौरव, दीक्षित ठाकुर, विनोद भज्जू, जरनैल ठाकुर, दिलीप ठाकुर, हरप्रीत राजा, राहुल सांवल, हिमांशु शर्मा, रोहित कुमार, पप्पी चांडल, हनी कोच, सुभाष, जोंटी, डिलू, रजनीश काका, रजनीश रिंकू, उदय आदि मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *