चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार:भोजपुर में लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा; पहले भी जा चुका है जेल

चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार:भोजपुर में लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा; पहले भी जा चुका है जेल

भोजपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की उदवंतनगर के दक्षिण एकौना गांव वार्ड नंबर-11 निवासी प्रहलाद सिंह के पुत्र रंजन सिंह के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास से हुई है। रविवार को रंजन सिंह बाइक चुराकर फरार होने की फिराक में था। इसी दौरान गाड़ी मालिक और स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद समस्तीपुर जिले के रोसड़ा गांव निवासी संजय कुमार सहनी के पुत्र शशि सुमन आरा के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता है। अपनी बाइक से हरीजी के हाता, वार्ड नंबर 19 स्थित एक दोस्त के घर गया था। वहां से लौटने पर उसकी बाइक गायब हो गई थी। इस संबंध में उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान रंजन सिंह की तस्वीर सामने आई, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई और उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि आरोपी पहले भी उदवंतनगर और नवादा थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अन्य मामलों में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। भोजपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शातिर चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की उदवंतनगर के दक्षिण एकौना गांव वार्ड नंबर-11 निवासी प्रहलाद सिंह के पुत्र रंजन सिंह के तौर पर हुई है। गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास से हुई है। रविवार को रंजन सिंह बाइक चुराकर फरार होने की फिराक में था। इसी दौरान गाड़ी मालिक और स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद समस्तीपुर जिले के रोसड़ा गांव निवासी संजय कुमार सहनी के पुत्र शशि सुमन आरा के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करता है। अपनी बाइक से हरीजी के हाता, वार्ड नंबर 19 स्थित एक दोस्त के घर गया था। वहां से लौटने पर उसकी बाइक गायब हो गई थी। इस संबंध में उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान रंजन सिंह की तस्वीर सामने आई, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई और उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि आरोपी पहले भी उदवंतनगर और नवादा थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अन्य मामलों में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *