उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने भितिहरवा गांधी आश्रम का किया दौरा:बेतिया में चंपारण सत्याग्रह स्थल पर बापू को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने भितिहरवा गांधी आश्रम का किया दौरा:बेतिया में चंपारण सत्याग्रह स्थल पर बापू को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पश्चिम चंपारण जिले के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम का दौरा किया। यह वही स्थल है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह का नेतृत्व किया था, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी। अपने आगमन पर उपराष्ट्रपति ने सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर स्थित मुख्य कुटिया में प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं, दस्तावेजों और छायाचित्रों का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 और 4 का भी अवलोकन किया भ्रमण के दौरान उन्होंने संग्रहालय कक्ष 1 और 2 का निरीक्षण किया, जहां स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण चित्र प्रदर्शित हैं। इसके पश्चात वे प्रार्थना कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी जी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 और 4 का भी अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम के संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। दौरे के अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज किए। इस अवसर पर सैयद अता हसनैन, हरिवंश और जिला पदाधिकारी तरन जोत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति और अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पश्चिम चंपारण जिले के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम का दौरा किया। यह वही स्थल है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह का नेतृत्व किया था, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी। अपने आगमन पर उपराष्ट्रपति ने सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर स्थित मुख्य कुटिया में प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं, दस्तावेजों और छायाचित्रों का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 और 4 का भी अवलोकन किया भ्रमण के दौरान उन्होंने संग्रहालय कक्ष 1 और 2 का निरीक्षण किया, जहां स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण चित्र प्रदर्शित हैं। इसके पश्चात वे प्रार्थना कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी जी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 और 4 का भी अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम के संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। दौरे के अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज किए। इस अवसर पर सैयद अता हसनैन, हरिवंश और जिला पदाधिकारी तरन जोत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति और अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *