VHT 2025-26 के दूसरे राउंड में लगे 14 शतक, रिंकू सिंह-करुण नायर ने मचाया गदर, इन टीमों को मिली जीत

VHT 2025-26 के दूसरे राउंड में लगे 14 शतक, रिंकू सिंह-करुण नायर ने मचाया गदर, इन टीमों को मिली जीत

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Round 2 Results: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन का दूसरा राउंड 26 दिसंबर को खेला गया, जहां दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बड़ौदा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और सर्विसेज को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

इस दौरान प्लेट और एलीट ग्रुप में कुल 19 मुकाबले खेले गए, जिसमें 14 शतक लगे। प्लेट ग्रुप के दूसरे राउंड में एक भी शतक नहीं लगा, जबकि एलीट ग्रुप में 14 शतक लगे। इस दौरान रिंकू सिंह, करुण नायर, ध्रुव शोरे, ललित यादव और देवदत्त पडिकल ने शतक बनाया। एलीट ग्रुप में 16 मैच खेले गए, जबकि प्लेट ग्रुप में तीन मैच हुए।

VHT 2025-26 में एलीट ग्रुप के रिजल्ट

  • मुंबई ने उत्तराखंड को हराया।
  • गोवा ने हिमाचल प्रदेश को हराया।
  • पंजाब ने छत्तीसगढ़ को हराया।
  • हरियाणा ने सौराष्ट्र को हराया।
  • आंध्र प्रदेश ने रेलवे को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।
  • उड़ीसा ने सर्विसेज को हराया।
  • दिल्ली ने गुजरात को हराया।
  • महाराष्ट्र ने सिक्किम को हराया।
  • उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को हराया।
  • मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को हराया।
  • झारखंड ने राजस्थान को हराया।
  • पुडुचेरी ने त्रिपुरा को हराया।
  • कर्नाटक ने केरल को हराया।
  • जम्मू-कश्मीर ने असम को हराया।
  • बड़ौदा ने बंगाल को हराया।
  • विदर्भ ने हैदराबाद को हराया।

VHT 2025-26 में प्लेट ग्रुप के रिजल्ट

  • बिहार ने मणिपुर को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
  • अरुणाचल प्रदेश ने मिजोरम को हराकर पहली जीत दर्ज की।
  • नागालैंड ने मेघालय को हराया।

दूसरे राउंड के शतकवीर

  • यशवर्धन दलाल – 164
  • यावर हसन – 138
  • आर्यन जूयल – 134
  • करुण नायर – 130
  • शिखर मोहन – 129
  • पुर्खराज मान – 126
  • देवदत्त पडिक्कल – 124
  • हरनूर सिंह – 115
  • ध्रुव शोरे – 109
  • रिंकू सिंह – 106
  • अनमोलप्रीत सिंह – 105
  • ललित यादव – 104
  • करण लांबा – 102
  • हार्विक देसाई – 101

विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 1993-94 में हुई थी और तब इसे जोनल फॉर्मेट में खेला जाता था। 2002-03 से इस टूर्नामेंट को नेशनल लेवल पर खेला जाने लगा। तब से कर्नाटक और तमिलनाडु ने 5-5 बार खिताब जीता है, तो मुंबई 4 बार चैंपियन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *