सतधारा के पुराने पुल से वाहनों की आवाजाही बंद, मेला अवधि में भी प्रतिबंध रहेगा

सतधारा के पुराने पुल से वाहनों की आवाजाही बंद, मेला अवधि में भी प्रतिबंध रहेगा

stopped on the ancient bridge in Satdhara नरसिंहपुर. जिले के प्रसिद्ध नर्मदा क्षेत्र सतधारा में बने प्राचीन पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह प्रतिबंध शक्रवार से लागू कर दिया गया है और आगामी मेला अवधि के दौरान भी पुल से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। श्रद्धालु अब केवल पैदल ही निकलेंगे।
प्रशासन ने यह निर्णय पुल की प्राचीन संरचना, भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। पर्व और मेला के दिनों में पुल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। इसके अलावा बाहर से आने वाले कई श्रद्धालु पुल पर रुककर खड़े हो जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों के लिए जोखिम की स्थिति बनती है।
सेल्फी और भीड़ से बढ़ता है खतरा
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कई लोग पुल की रेलिंग पर चढकऱ सेल्फी लेने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भीड़ अधिक होने पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इन्हीं संभावित खतरों को देखते हुए एहतियातन वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं से कहा जा रहा कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और नियमों का पालन करते हुए केवल पैदल मार्ग का ही उपयोग करें। मेला अवधि के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु और सुरक्षित बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *