पटना के अटल पथ पर गाड़ियां टकराईं, 1 की मौत:पंक्चर पिकअप में स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी टक्कर, परखच्चे उड़े, गाड़ी पर BJP का झंडा

पटना के अटल पथ पर गाड़ियां टकराईं, 1 की मौत:पंक्चर पिकअप में स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी टक्कर, परखच्चे उड़े, गाड़ी पर BJP का झंडा

पटना में सोमवार अहले सुबह लगभग 3 बजे के करीब भीषण हादसा हुआ। गांधी मैदान ट्रैफिक थाना के अटल पथ पर दो गाड़ियां टकरा गईं। जिसमें 1 की मौत हो गई, जबकि 4 जख्मी हैं। सभी को डायल 112 की मदद से पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक की स्थिति अधिक नाजुक है। जिस परिजन अपने साथ लेकर गए हैं। हड़ताली मोड़ के पास स्पीड से आ रही स्कॉर्पियो ने पिकअप में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग हवा में उछलते हुए दूर गिरे। स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हुआ है, जबकि पिकअप पर लोड सामान सड़क पर बिखर गया है। पिकअप के ड्राइवर रामसेवक (50) भी घायल हैं। उन्होंने बताया, ‘मैं छपरा से पशु चारा लेकर आ रहा था। शिवपुरी चितकोहरा में चक्की है। इसी बीच मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई। मेरी गाड़ी पुल पर खड़ी थी। इतने में पीछे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई और जोर से टक्कर मार दी।’ स्कॉर्पियो गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा है। गाड़ी का नंबर BR JT 0101 भी VIP है। हालांकि, घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। खबर अपडेट हो रही है,…. पटना में सोमवार अहले सुबह लगभग 3 बजे के करीब भीषण हादसा हुआ। गांधी मैदान ट्रैफिक थाना के अटल पथ पर दो गाड़ियां टकरा गईं। जिसमें 1 की मौत हो गई, जबकि 4 जख्मी हैं। सभी को डायल 112 की मदद से पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक की स्थिति अधिक नाजुक है। जिस परिजन अपने साथ लेकर गए हैं। हड़ताली मोड़ के पास स्पीड से आ रही स्कॉर्पियो ने पिकअप में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग हवा में उछलते हुए दूर गिरे। स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हुआ है, जबकि पिकअप पर लोड सामान सड़क पर बिखर गया है। पिकअप के ड्राइवर रामसेवक (50) भी घायल हैं। उन्होंने बताया, ‘मैं छपरा से पशु चारा लेकर आ रहा था। शिवपुरी चितकोहरा में चक्की है। इसी बीच मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई। मेरी गाड़ी पुल पर खड़ी थी। इतने में पीछे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई और जोर से टक्कर मार दी।’ स्कॉर्पियो गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा है। गाड़ी का नंबर BR JT 0101 भी VIP है। हालांकि, घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। खबर अपडेट हो रही है,….  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *