शेखपुरा में वाहन ने बच्ची को कुचला:सड़क किनारे खेल रही थी, हायर सेंटर रेफर, हालत गंभीर, चालक फरार

शेखपुरा में वाहन ने बच्ची को कुचला:सड़क किनारे खेल रही थी, हायर सेंटर रेफर, हालत गंभीर, चालक फरार

शेखपुरा में रविवार शाम सड़क किनारे खेल रही 6 वर्षीय बच्ची प्रीतम कुमारी को एक अज्ञात बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना जिले के चक मालदह गांव के पास हुई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची की पहचान चक मालदह गांव निवासी मोहित यादव की पुत्री के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें.. बच्ची को हायर सेंटर पावापुरी भेजा गया
घटना के बाद सड़क पर लहूलुहान पड़ी बच्ची को ग्रामीणों ने तुरंत पास के औंधे गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम औंधे गांव पहुंची। पुलिस ने घायल बच्ची को अपने कब्जे में लेकर तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। पुलिस बोली- लिखित शिकायत पर कार्रवाई होगी
बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। डायल 112 पुलिस टीम में शामिल एएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में शामिल वाहन का चालक फरार हो गया है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में रविवार शाम सड़क किनारे खेल रही 6 वर्षीय बच्ची प्रीतम कुमारी को एक अज्ञात बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना जिले के चक मालदह गांव के पास हुई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची की पहचान चक मालदह गांव निवासी मोहित यादव की पुत्री के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें.. बच्ची को हायर सेंटर पावापुरी भेजा गया
घटना के बाद सड़क पर लहूलुहान पड़ी बच्ची को ग्रामीणों ने तुरंत पास के औंधे गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम औंधे गांव पहुंची। पुलिस ने घायल बच्ची को अपने कब्जे में लेकर तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। पुलिस बोली- लिखित शिकायत पर कार्रवाई होगी
बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। डायल 112 पुलिस टीम में शामिल एएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में शामिल वाहन का चालक फरार हो गया है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *