खैरा मोड़ पर चला वाहन जांच अभियान:यातायात नियम तोड़ने वालों से हजारों का जुर्माना वसूला गया

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को खैरा मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना था। यह अभियान एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। वाहन जांच अभियान को देखकर दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से, दोपहिया वाहनों में हेलमेट की अनिवार्यता, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ-साथ सभी आवश्यक कागजातों की पड़ताल की गई। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से हजारों रुपए का जुर्माना वसूला गया। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को खैरा मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना था। यह अभियान एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। वाहन जांच अभियान को देखकर दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से, दोपहिया वाहनों में हेलमेट की अनिवार्यता, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ-साथ सभी आवश्यक कागजातों की पड़ताल की गई। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से हजारों रुपए का जुर्माना वसूला गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *