रायगढ़ में सब्जी व्यवसायी कलेक्ट्रेट पहुंचे:सप्ताहिक बाजार नहीं खुलने से हैं परेशान, ज्ञापन सौंपकर दुकान लगाने लिखित में आश्वसन देने की मांग

रायगढ़ में सब्जी व्यवसायी कलेक्ट्रेट पहुंचे:सप्ताहिक बाजार नहीं खुलने से हैं परेशान, ज्ञापन सौंपकर दुकान लगाने लिखित में आश्वसन देने की मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रविवार को सप्ताहिक बाजार का संचालन होता है, लेकिन ऑक्सीजोन निर्माण के लिए पिछले सप्ताह सब्जी दुकानें बंद रखने कहा गया। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के साथ काफी संख्या में सब्जी व्यवसायी कलेक्ट्रेट पहुंचे और रविवार को सप्ताहिक दुकान पूर्व की तरह लगने देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। व्यवसायियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि रियासत काल से रविवार के दिन लगने वाली साप्ताहिक ईतवारी बाजार में लगभग 1000 के आसपास दुकान लगाई जाती है। जिसमें साग सब्जी के अलावा आवश्यक घरेलू वस्तुओं की भी दुकानें लगाई जाती है। अब ईतवारी बाजार परिसर पर आक्सीजोन का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिस समय ऑक्सीजोन प्रस्तावित हुआ था, उस दौरान ईतवारी बाजार के दुकानदारों द्वारा ईतवारी बाजार हमेशा के लिए बंद हो जाने की चिंता के विरोध में रैली व प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान विधायक व प्रदेश के वित्तमंत्री ने यह कहकर आश्वस्त किया गया था कि ऑक्सीजोन बनने के बाद भी साप्ताहिक ईतवारी बाजार उसी जगह पर पहले की तरह लगेगी। सप्ताह के 6 दिन ऑक्सीजोन खुलेगा और फुड जोन भी संचालित होगा और अंतिम सातवें दिन रविवार को ईतवारी बाजार का संचालन होगा, तब सातवें दिन आक्सीजोन व फुड जोन की दुकानें बंद रहेगी।
अपनी मांगो को लेकर लगाए नारे
व्यवसायियों ने बताया कि पिछले सप्ताह ईतवारी बाजार के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर ईतवारी बाजार संचालन के लिए मना किया गया। इससे व्यवायियों को भविष्य में होने वाली परेशानियों की संभावना लग रही है, जिसके कारण सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ काफी संख्या में सब्जी व्यवसायी कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां कलेक्ट्रेट के सामने अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी की गई। इसके साथ ही कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर ईतवारी बाजार को पूर्व की तरह उसी जगह पर लगाने की लिखित आश्वासन देने की मांग की है।
दुकान नहीं लगाने पर आर्थिक परेशानी हो रही
व्यवसायी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि विधायक ने वादा किया था कि सप्ताह में 6 दिन बाजार में काम चलेगा और एक दिन बाजार लगेगा। निगम के अधिकारी अब कभी 24 दिन काम चलेगा तो कभी कुछ और बाते कहकर बातार को 2-3 सप्ताह बंद रहने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में छोटे सब्जी व्यवसायियों को आर्थिक समस्या होगी। पूर्व की तरह यहां सप्ताहिक सब्जी बाजार में दुकान लगाने की मांग की जा रही है।
व्यवासायियों में असंमजस्य की स्थिति
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि आजादी के पूर्व से सब्जी बाजार लगाया जा रहा है। जब से ऑक्सीजोन का निर्माण हो रहा है तो उन्हें भगा दिया जा रहा है। कभी 25 दिन नहीं लगाएंगे तो कभी कुछ कह रहे हैं इससे असंमजस्य की स्थिति है और उसी को क्लियर करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जब ऑक्सीजोन का निर्माण शुरू हुआ तो विधायक ने आश्वसन दिया था कि किसी प्रकार से सब्जी व्यवसायियों को बेदखल नहीं किया जाएगा। आगामी रविवार को वहां बैठने दिया जाए यह मांग है। स्थायी समाधान निकालना चाहिए।
संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी
SDM महेश शर्मा ने बताया कि इतवारी बाजार जो रविवार को संचालित होता है वहां सब्जी दुकान लगाने वाले व्यवसायी आए थे और ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में मांग किया गया है कि उस बाजार का संचालन नियमित रूप से होता रहे। ज्ञापन मिलने के बाद जो भी संबंधित विभाग हैं उनसे चर्चा कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। व्यवसायियों के हित में प्रयास किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *