सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 58 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मोईनउद्दीन ने दरभंगा डीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरोज वार्ड नंबर 11 निवासी एमडी मोईनउद्दीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोईनउद्दीन 4 फरवरी को बलवा बाजार से सब्जी बेचकर शाम करीब 6 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मोईनउद्दीन सड़क पर जख्मी हालत में पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने उन्हें सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस बोली- अज्ञात बाइक चालक की तलाश जारी सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पांच संतान हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 58 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मोईनउद्दीन ने दरभंगा डीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरोज वार्ड नंबर 11 निवासी एमडी मोईनउद्दीन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोईनउद्दीन 4 फरवरी को बलवा बाजार से सब्जी बेचकर शाम करीब 6 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मोईनउद्दीन सड़क पर जख्मी हालत में पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने उन्हें सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस बोली- अज्ञात बाइक चालक की तलाश जारी सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पांच संतान हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं।


