रतलाम. जिले के शासकीय अस्पताल में शासन के निर्देशानुसार मरीजों को मीनू के अनुसार थाली में पौष्टिक आहार नहीं परोसा जा रहा हैं। आए दिन हाथों में मरीजों रोटी, लाए बर्तन में दाल और दलिया दे कर इतिश्री की जा रही हैं।
अस्पताल में आए गरीब मरीजों की थाली में सब्जी और सलाद नहीं परोसना कुप्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता हैं। पत्रिका टीम जब गुरुवार दोपहर 12.4 बजे अस्पताल पहुंची तो भी यही हाल थे, जब मातृृ एवं शिशु इकाई एमसीएच में ठेकेदार का कर्मचारी ट्राली में तीन डिब्बे रखकर मरीजों को वार्डो में भोजन वितरण कर रहा था। मरीजों के आने पर हाथ में रोटी, लाए डिब्बों में दाल और खिचड़ी दी जा रही हैं। जबकि सलाद और सब्जी गायब थी।
ट्रॉली में दाल-रोटी-दलिया
जिला अस्पताल अस्पताल में मरीजों के परिजन संतोष और सलमा बी ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे के आसपास खाना आया था। दाल-रोटी, खिचड़ी दी। सलाद और सब्जी नहीं थी। जिला अस्पताल हो या फिर बाल चिकित्सालय की मातृृ एवं शिशु इकाई एमसीएच में मरीजों को भोजन के समय ट्राली में रखे तीन डिब्बों में से रोटी, दाल और खिचड़ी दे रहा था।
मीनू अनुसार भोजन नहीं
निर्धारित मीनू अनुसार पौष्टिक भोजन न मिलने की लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई हैं और प्रबंधक जिम्मेदार मुकदर्शक बन देख रहे हैं। जबकि शासन की ओर से निर्धारित मीनू अनुसार भोजन में सलाद, रोटी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी सब्जी, दाल, नमकीन दलिया देना होता हैं।
आज ही लेकर नहीं आया
भोजन इंचार्ज अस्पताल चेतन पांडे का कहना है कि सब्जी और सलाद भी हर दिन मिलता हैं, लेकिन आज लेकर नहीं आए हैं। कल से नियमित रूप से सलाद मीनू अनुसार सभी भोजन सामग्री आ जाएगी।
इनका कहना है
कैंटीन मॉनिटरिंग इंचार्ज जिला अस्पताल डॉ. प्रवण मोदी ने बताया कि मरीजों के दिए जाने वाले भोजन की मॉनिटरिंग हर एक दो दिन में की जाती हैं। आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया हैं, संबंधित से नियमानुसार निर्धारित मीनू भोजन नहीं पहुंचाया जा रहा हैं तो जांच कर कार्रवाही की जाएगी।


