जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व सरलता, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण था। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को हमेशा प्राथमिकता दी। प्रो. वंदना सिंह ने आगे बताया कि वीर बहादुर सिंह का प्रशासनिक कौशल, निर्णय क्षमता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण उन्हें एक प्रभावशाली एवं लोकप्रिय नेतृत्वकर्ता बनाता है। इस कार्यक्रम में प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. अविनाश पार्थिडकर, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. राशिकेश, डॉ. राहुल राय, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव, सुशील प्रजापति, रमेश यादव, नंद किशोर सिंह, इंद्रेश कुमार, रजनीश सिंह, राज नारायण और श्याम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


