लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यालय में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं चिराग पासवान ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और सभी को पर्व की बधाई दी। देखिए चिराग की होली मिलन समारोह की तस्वीरें… होली भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व- चिराग पारंपरिक गीत-संगीत के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। चिराग पासवान ने कहा कि, होली भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो सभी को एकजुट करता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व बिहार में सुख, शांति और विकास का संदेश लेकर आए। शादी के सवाल पर क्या बोले चिराग? कार्यक्रम के दौरान जब चिराग पासवान से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि, ‘इसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है। लेकिन हर किसी के जीवन में खुशियों का संग बना रहे, यही जरूर चाहूंगा।’ सांसद वीणा सिंह का बयान इस मौके पर एलजेपी (रामविलास) की सांसद वीणा सिंह ने कहा कि, ‘पार्टी ने राजनीति में एक मजबूत मुकाम हासिल किया है और आगे भी संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। बिहार की जनता ने पार्टी को आशीर्वाद दिया है। इसी का परिणाम है कि पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हम लोगों को जनता ने जो मजबूती दी है, उसके लिए हम आभारी हैं।’ राज्यसभा चुनाव पर बोले चिराग राज्यसभा में एक सीट की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय में अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा और जो भी निर्णय लिया जाएगा, सभी कार्यकर्ता उसे स्वीकार करेंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए वीणा सिंह ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि जब उनके पास विधायक ही नहीं हैं तो वे राज्यसभा कैसे जाएंगे? लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यालय में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं चिराग पासवान ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और सभी को पर्व की बधाई दी। देखिए चिराग की होली मिलन समारोह की तस्वीरें… होली भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व- चिराग पारंपरिक गीत-संगीत के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। चिराग पासवान ने कहा कि, होली भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो सभी को एकजुट करता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व बिहार में सुख, शांति और विकास का संदेश लेकर आए। शादी के सवाल पर क्या बोले चिराग? कार्यक्रम के दौरान जब चिराग पासवान से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि, ‘इसका मेरे पास कोई जवाब नहीं है। लेकिन हर किसी के जीवन में खुशियों का संग बना रहे, यही जरूर चाहूंगा।’ सांसद वीणा सिंह का बयान इस मौके पर एलजेपी (रामविलास) की सांसद वीणा सिंह ने कहा कि, ‘पार्टी ने राजनीति में एक मजबूत मुकाम हासिल किया है और आगे भी संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। बिहार की जनता ने पार्टी को आशीर्वाद दिया है। इसी का परिणाम है कि पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हम लोगों को जनता ने जो मजबूती दी है, उसके लिए हम आभारी हैं।’ राज्यसभा चुनाव पर बोले चिराग राज्यसभा में एक सीट की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय में अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा और जो भी निर्णय लिया जाएगा, सभी कार्यकर्ता उसे स्वीकार करेंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए वीणा सिंह ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि जब उनके पास विधायक ही नहीं हैं तो वे राज्यसभा कैसे जाएंगे?


