बोकारो | विश्व जल दिवस पर वेदांता लिमिटेड की ओर से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026 में 85 मिलियन घन मीटर से ज्यादा पानी का पुनर्चक्रण किया, जो 34,000 ओलंपिक स्विमिंग पूल के बराबर है। कंपनी का वॉटर पॉजिटिविटी इंडेक्स 0.63 रहा। कंपनी की रणनीति तीन स्तंभों रीसायकल, संरक्षण और पुनर्भरण पर आधारित है। वेदांता ने 31% जल रिसाइकल दर हासिल की और 7 मिलियन घन मीटर से ज्यादा जल संरक्षण किया। सामाजिक स्तर पर 225 से अधिक गांवों में जल योजनाएं चलाई गईं, जिससे 10.5 लाख लोगों को लाभ मिला। सहायक कंपनी ईएसएल स्टील ने भी जल उपयोग में 6% कमी और 32% रिसाइकल दर हासिल की। साथ ही एसटीपी प्लांट और तालाब पुनर्जीवन से ग्रामीणों को फायदा पहुंचा। वेदांता का लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह नेट वॉटर पॉजिटिव बनना है। ईएसएल स्टील लिमिटेड के डिप्टी सीईओ रवीश शर्मा ने कहा कि ईएसएल स्टील में जल संरक्षण हमारे सतत विकास दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा है। हम लगातार जल उपयोग को अनुकूलित करने, पुनर्चक्रण बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। बोकारो | विश्व जल दिवस पर वेदांता लिमिटेड की ओर से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026 में 85 मिलियन घन मीटर से ज्यादा पानी का पुनर्चक्रण किया, जो 34,000 ओलंपिक स्विमिंग पूल के बराबर है। कंपनी का वॉटर पॉजिटिविटी इंडेक्स 0.63 रहा। कंपनी की रणनीति तीन स्तंभों रीसायकल, संरक्षण और पुनर्भरण पर आधारित है। वेदांता ने 31% जल रिसाइकल दर हासिल की और 7 मिलियन घन मीटर से ज्यादा जल संरक्षण किया। सामाजिक स्तर पर 225 से अधिक गांवों में जल योजनाएं चलाई गईं, जिससे 10.5 लाख लोगों को लाभ मिला। सहायक कंपनी ईएसएल स्टील ने भी जल उपयोग में 6% कमी और 32% रिसाइकल दर हासिल की। साथ ही एसटीपी प्लांट और तालाब पुनर्जीवन से ग्रामीणों को फायदा पहुंचा। वेदांता का लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह नेट वॉटर पॉजिटिव बनना है। ईएसएल स्टील लिमिटेड के डिप्टी सीईओ रवीश शर्मा ने कहा कि ईएसएल स्टील में जल संरक्षण हमारे सतत विकास दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा है। हम लगातार जल उपयोग को अनुकूलित करने, पुनर्चक्रण बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।


