मेरठ में 8 मार्च को ‘वसंत उत्सव पुष्प प्रदर्शनी 2026’:सेना और आम नागरिक लेंगे हिस्सा, डॉग शो और सैन्य बैंड आकर्षण

मेरठ में 8 मार्च को ‘वसंत उत्सव पुष्प प्रदर्शनी 2026’:सेना और आम नागरिक लेंगे हिस्सा, डॉग शो और सैन्य बैंड आकर्षण

पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया हॉर्टिकल्चर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 8 मार्च 2026 को ऐतिहासिक गाँधी बाघ में ‘वसंत उत्सव पुष्प प्रदर्शनी 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पुष्पकृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण व इको-प्रिजर्वेशन के लिए प्रेरित करना है। खास बात यह है कि इस आयोजन में सेना के साथ आम नागरिक भी भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 8 मार्च को सुबह 11:30 बजे होगा। उद्घाटन से पहले निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की रैंकिंग तय की जाएगी। समापन समारोह शाम 3:45 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। 7 श्रेणियों में 61 सेक्शन
इस प्रदर्शनी में 7 अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत कुल 61 सेक्शन रखे गए हैं। पहली श्रेणी की प्रतियोगिता 26 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जिसमें विभिन्न सैन्य संस्थानों और घरों के उद्यानों का निरीक्षण किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बगीचे और परिसर (छोटी-बड़ी इकाइयों) को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। श्रेणी 2 से 7 की प्रतियोगिताएं 8 मार्च को गाँधी बाग में होंगी। इनमें बाहरमासी, पत्तेदार और सजावटी पौधों की प्रदर्शनी, गमलों में वार्षिक फूलों की एग्जिबिशन शामिल है। लेडीज क्लब सहित सभी के लिए फ्लावर डिस्प्ले की अलग-अलग क्लास रखी गई है। खास तौर पर मालियों के लिए भी अलग वर्ग रखा गया है, ताकि सालभर की उनकी मेहनत को मंच मिल सके। डॉग शो और सैन्य बैंड होंगे आकर्षण
कार्यक्रम में आर.वी.की. सेंटर और कॉलेज की डॉग डेमो टीम द्वारा शानदार डॉग शो प्रस्तुत किया जाएगा। समापन पर छावनी की विभिन्न इकाइयों के बैंडों द्वारा सामूहिक सैन्य संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन का विशेष आकर्षण होगी। कार्यक्रम का विस्तृत विवरण और प्रवेश प्रपत्र सीएमवीएल, मेरठ छावनी से प्राप्त किए जा सकते

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *