डोमरी में पौधरोपण कार्यक्रम में वाहनों के आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। एक मार्च की सुबह 4 बजे से 11 बजे तक सात घंटे राजघाट पुल पर मालवाहकों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। पड़ाव और राजघाट दोनों तरफ से वाहन नहीं आएंगे। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पड़ाव चौराहे से रामनगर चौराहे की तरफ और टेंगरा मोड़, लंका मैदान, पीएसी तिराहे से पड़ाव चौराहे की तरफ जाने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों का आवागमन सुबह 4 बजे से बंद रहेगा। पड़ाव चौराहे से सूजाबाद व राजघाट की तरफ आने वाले सभी ऑटो व ई-रिक्शा को पड़ाव चौराहे से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। राजघाट की तरफ से आने वाले पौधरोपण से संबंधित सभी वाहन गोलगड्डा और राजघाट पुल होते हुए सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने से बाएं यू-टर्न लेकर निर्धारित पार्किंग-1, पी-2 और पी-3 में पार्क किए जाएंगे। रामनगर की तरफ से आने वाले सभी वाहन रामनगर से पड़ाव चौराहे से बाएं मुड़कर सूजाबाद चौकी से दाहिने होकर निर्धारित पी-1, पी-2 और पी-3 पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। इस तरह वाहन करेंगे मूवमेंट – मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। – अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यू०पी० कालेज, गिलट बाजार, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा की तरफ आटो व ई-रिक्शा का आवागमन वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय बन्द रहेगा। – चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर, मैदागिन तथा विशेश्वरगंज की तरफ चलने वाले आटो व ई-रिक्शा एवं तेलियाबाग तिराहा से सिगरा, रथयात्रा की तरफ चलने वाले आटो व ई-रिक्शा का आवागमन वी०वी०आई०पी० के आगमन/प्रस्थान के समय बन्द रहेगा। – 4 पहिया वाहन तथा टेम्पो ट्रेवलर/ आर्मेनिया आदि बसों को अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, वी०वी०आई०पी० के आगमन/प्रस्थान के समय इन्हें लकड़ीमण्डी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो गोलगड्डा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। – मलदहिया चौराहा से सिगरा, रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को वी०वी०आई०पी० के आगमन/प्रस्थान के समय इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जो लहरतारा, मण्डुवाडीह होकर जायेंगे। – इंग्लिशिया लाइन तिराहा से सिगरा, रथयात्रा की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी मूवमेंट के समय लहरतारा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो लहरतारा, मण्डुवाडीह होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। – साजन तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वी०वी०आई०पी० के आगमन/प्रस्थान के समय इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जो लहरतारा, मण्डुवाडीह होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। – सिगरा चौराहा एवं रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वी०वी०आई०पी० के आगमन/प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जो महमूरगंज तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। – मण्डुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय ककरमत्ता की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, जो भिखारीपुर तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान के समय रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।


