बिहारशरीफ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़:परिजनों ने डॉक्टर का कॉलर पकड़कर खींचा; DS बोले- लड़कों ने हेलमेट नहीं पहना था; हेड इंजरी थी

बिहारशरीफ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़:परिजनों ने डॉक्टर का कॉलर पकड़कर खींचा; DS बोले- लड़कों ने हेलमेट नहीं पहना था; हेड इंजरी थी

नालंदा के सदर अस्पताल में आज शाम सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और उनके साथ आए असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ ने इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजीव कुमार के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। बाद में परिजन जबरदस्ती तीनों युवकों को लेकर अस्पताल से चले गए। दरअसल, सिलाव हाई स्कूल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान निवासी अमन (22), और कटरा पर निवासी कैफी (24) व जुनैद (21) के रूप में हुई है। सिलाव पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था। डॉक्टर पर हमला और तोड़फोड़ अमन की मौत की खबर सुनते ही परिजन उग्र हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर मौके पर नहीं थे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. संजीव कुमार और उनकी टीम मरीजों का इलाज कर रही थी। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उपद्रवी मरीज को लेकर फरार हो चुके थे। हेलमेट नहीं पहने थे, सिर में थी गंभीर चोट- डीएस सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (DS) डॉ. राजीव रंजन ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लड़कों ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइकर गैंग की तरह गाड़ी चलाते हैं। एक्सीडेंट में उन्हें मेजर हेड इंजरी (सिर में गंभीर चोट) थी और वे अचेत अवस्था में लाए गए थे। हमारी पूरी टीम सिस्टमेटिक ढंग से इलाज कर रही थी। लेकिन उनके साथ आए लोग अनकंट्रोल्ड थे। उन्होंने मानवता को शर्मसार करते हुए डॉक्टर को मारने के लिए खींचने की कोशिश की, सिस्टर और पैरामेडिकल स्टाफ पर हाथ उठाया और तोड़फोड़ की। यह पूरा तांडव सीसीटीवी में कैद है और अस्पताल प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा। सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना पर लहेरी और बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नालंदा के सदर अस्पताल में आज शाम सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और उनके साथ आए असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ ने इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजीव कुमार के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। बाद में परिजन जबरदस्ती तीनों युवकों को लेकर अस्पताल से चले गए। दरअसल, सिलाव हाई स्कूल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों की पहचान लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान निवासी अमन (22), और कटरा पर निवासी कैफी (24) व जुनैद (21) के रूप में हुई है। सिलाव पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया था। डॉक्टर पर हमला और तोड़फोड़ अमन की मौत की खबर सुनते ही परिजन उग्र हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर मौके पर नहीं थे, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. संजीव कुमार और उनकी टीम मरीजों का इलाज कर रही थी। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलते ही निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उपद्रवी मरीज को लेकर फरार हो चुके थे। हेलमेट नहीं पहने थे, सिर में थी गंभीर चोट- डीएस सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (DS) डॉ. राजीव रंजन ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लड़कों ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइकर गैंग की तरह गाड़ी चलाते हैं। एक्सीडेंट में उन्हें मेजर हेड इंजरी (सिर में गंभीर चोट) थी और वे अचेत अवस्था में लाए गए थे। हमारी पूरी टीम सिस्टमेटिक ढंग से इलाज कर रही थी। लेकिन उनके साथ आए लोग अनकंट्रोल्ड थे। उन्होंने मानवता को शर्मसार करते हुए डॉक्टर को मारने के लिए खींचने की कोशिश की, सिस्टर और पैरामेडिकल स्टाफ पर हाथ उठाया और तोड़फोड़ की। यह पूरा तांडव सीसीटीवी में कैद है और अस्पताल प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा। सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की सूचना पर लहेरी और बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *