अजमेर में हाइवे पर वैन खाई में पलटी,एक की मौत:महिला, बच्चों सहित 6 घायल, खाटू श्याम दर्शन कर वापस गुजरात लौटते समय हुआ हादसा

अजमेर में हाइवे पर वैन खाई में पलटी,एक की मौत:महिला, बच्चों सहित 6 घायल, खाटू श्याम दर्शन कर वापस गुजरात लौटते समय हुआ हादसा

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट रविवार शाम एक अनियंत्रित ईको वैन सड़क से उतर कर खाई में पलटी खा गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि 3 महिला, 2 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री खाटू श्याम दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहे थे। तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट गौशाला के पास रविवार शाम करीब छह बजे अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रही एक ईको वैन तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर खाई में पलटी खा गई। । घटना के समय वैन में सवार श्रद्धालु परिवार गुजरात से खाटू श्याम दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहा था। दुर्घटना में सोहनलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि परिवार के सदस्य दिग्विजय, प्रिंस, पारस, चालक सन्नी, गंगा व मीना घायल हो गए। वैन में तीन बच्चे भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटे पहुंची। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस डॉ दीपेंद्र सैनी समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।
सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग, 108 एंबुलेंस, एनएचएआई टीम मौके पर पहुंची। इससे पूर्व मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने घायलों को वैन से निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *