गुरुग्राम में वाल्मीकि समाज की बारात पर लाठी-डंडों से हमला:दो युवक घायल, सड़क पर साइड को लेकर हुआ विवाद; जांच जारी

गुरुग्राम में वाल्मीकि समाज की बारात पर लाठी-डंडों से हमला:दो युवक घायल, सड़क पर साइड को लेकर हुआ विवाद; जांच जारी

गुरुग्राम के पालम विहार सेक्टर-22 बी में एक बारात पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की बारात मोलाहेड़ के सरकारी स्कूल से कम्युनिटी सेंटर की ओर जा रही थी। इस हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नाचते-गाते बारातियों को साइड देने को लेकर गाड़ी सवार कुछ लोगों से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन लोगों ने पहले बारातियों को धमकाया और फिर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लाठी डंडे लेकर पहुंचे आरोपी दूल्हे के रिश्तेदार किशन लाल ने बताया कि बारात जैसे ही सेक्टर 22 बी के कम्युनिटी सेंटर पहुंची, लाठी-डंडों से लैस एक दर्जन से अधिक हमलावर वहां आ धमके। उन्होंने तोड़फोड़ की और सामने आए लोगों को पीटा। इस हमले में दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हे की एक करीबी महिला प्रीति को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार दो से तीन युवकों की साइड लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद एक दर्जन से अधिक लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने कम्युनिटी सेंटर में हमला किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *