उचाना के पालवां में जल्द शुरू होगा वाल्मीकि भवन-छात्रावास निर्माण:संजीव वैद बोले- मिट्‌टी की जांच कराई; जल्द विभाग को देंगे रिपोर्ट

उचाना के पालवां में जल्द शुरू होगा वाल्मीकि भवन-छात्रावास निर्माण:संजीव वैद बोले- मिट्‌टी की जांच कराई; जल्द विभाग को देंगे रिपोर्ट

जींद जिले के उचाना उपमंडल के गांव पालवां में भगवान वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा वाल्मीकि महासभा जींद के जिला प्रधान संजीव वैद बधाना ने बताया कि सोमवार को निर्माण स्थल की मिट्टी की वहन क्षमता की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही संबंधित विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके बाद भवन निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। संजीव वैद बधाना ने बताया कि विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री द्वारा दी गई 31 लाख रुपए की ग्रांट संस्था को प्राप्त हो चुकी है। वहीं, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा घोषित 31 लाख रुपए की ग्रांट भी इसी सप्ताह संस्था के खाते में आने की संभावना है। इसके अलावा, विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि (हल्का बवानी खेड़ा) और विधायक योगेंद्र राणा (हल्का असंध) द्वारा घोषित 11-11 लाख रुपए की ग्रांट भी जल्द ही संस्था को मिलने की उम्मीद है। जनवरी में होगा भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ बधाना ने बताया कि जनवरी माह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। यह भवन समाज और सरकार के सहयोग से दो मंजिल तक बनाया जाएगा। भविष्य में इसे तीन से चार मंजिल तक विस्तारित करने की योजना है। संस्था की पूरी टीम इस भवन को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वातानुकूलित लाइब्रेरी और सभी समाजों के लिए छात्रावास की सुविधा संस्था की योजना के अनुसार, भवन परिसर में एक आधुनिक और पूरी तरह वातानुकूलित लाइब्रेरी बनाई जाएगी। साथ ही, यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस छात्रावास में केवल वाल्मीकि समाज के ही नहीं, बल्कि किसी भी समाज या धर्म के विद्यार्थियों को समान सुविधाएं मिलेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *