Valentine’s Day Special: पार्लर के फेशियल को कहें Bye-Bye, ये Detox Drink देगा Instant Glow

Valentine’s Day Special: पार्लर के फेशियल को कहें Bye-Bye, ये Detox Drink देगा Instant Glow
वैलेंटाइन डे पर हर एक लड़की खूबसूरत दिखना चाहती हैं। वैलेंटाइन डे प्यार का दिन है, ऐसे में लड़कियां काफी तैयारी करती हैं। स्किन केयर, मेकअप और आउटफिट पर सब पर ध्यान रखती हैं। इस खास मौके पर हर लड़ती चाहती है कि उसकी स्किन बिना किसी भारी मेकअप के नेचुरल ग्लोइंग दें। कुछ लोग पार्लर जाकर महंगा फेशियल और स्क्रिन ट्रीटमेंट कराती हैं। वहीं, कुछ महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट यूज करती है,लेकिन आप नहीं जानती हैं कि असली और लंबे समय तक रहने वाला निखार हमेशा अंदरुनी पोषण से आता है।
यदि आप चाहती हैं कि 14 फरवरी की डेट नाइट पर आपका चेहरा एकदम शीशे की तरह चमके, तो आज से ही अपने दिन की शुरुआत एक स्पेशल मॉर्निंग ग्लो ड्रिंक पीना स्टार्ट कर दें। यह जादुई ड्रिंक आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और गुलाबी निखार देता है, इसलिए इसका सेवन आज से ही शुरु करें।
मॉर्निंग ग्लो ड्रिंक
सामग्री
– चिया सीड्स- 1 चम्मच (रात भर भीगे हुए)
 – किशमिश- 10-12 किशमिश 
 – केसर- 5-6 धागे 
 – नींबू का रस- आधा नींबू
 – गुनगुना पानी- एक गिलास
विधि 
– इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले आप आधे गिलास पानी में किशमिश और केसर को रातभर भिगोकर रखें।
 – रातभर भीगी हुई किशमिश और केसर के पानी को एक गिलास में लें।
 – अब भीगी हुई चिया सीड्स और गुनगुना पानी मिलाएं।
 – आखिर में आधा नींबू निचोड़ें और अच्छी तरह मिक्स करें।
 – इसको आप रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।
जाने स्किन के लिए इन चीजों के जादुई फायदे
चिया सीड्स
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं। इतना ही नहीं, चिया सीड्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसको आप नियमित रुप से सेवन करेंगे, तो आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। झुर्रियां चेहरे पर नजर नहीं आती और स्किन सॉफ्ट दिखती है।
किशमिश
किशमिश शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है और ब्लड को शुद्ध करने का काम करती है। जब खून साफ रहता है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव त्वचा पर साफ दिखाई देता है। इससे मुंहासे, पिंपल्स और काले दाग-धब्बे कम होने लगते हैं, जिससे त्वचा नेचुरल रूप से साफ, स्वस्थ और चमकदार नजर आती है।
केसर 
सदियों से केसर का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को डिटॉक्स करते हैं और यह डलनेस को दूर करता है। केसर त्वचा की रंगत को निखारता है, झाइयों को कम करता है। यह आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लेकर आता है।
नींबू
नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है। नींबू कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट, इलास्टिक और जवां बनीं रहती है। यह स्किन टोन को इवन करता है, दाग-धब्बों को हल्का करने और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मदद करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *