Valentines Day Scam 2026: एक मैसेज और उड़ जाएंगे आपके पैसे! प्यार के नाम पर चल रहा बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड

Valentines Day Scam 2026: एक मैसेज और उड़ जाएंगे आपके पैसे! प्यार के नाम पर चल रहा बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड

Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे आने वाला है इसी के साथ कई फ्रॉड भी एक्टिव हो है। जहां लोग गिफ्ट, डेट और सरप्राइज की प्लानिंग में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ स्कैमर्स आपके पैसे उड़ाने की फ़िराक में हैं। Valentines Day स्कैम से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग इस मौके का पूरा फायदा उठाते है। I Love You और Miss You जैसे मैसेज करके लोगों को इमोशनली जाल में फंसा लेते हैं। आपका एक छोटा सा क्लिक, एक QR स्कैन करना या एक फॉर्म भरना आपकी मेहनत की कमाई खा सकता है।

Surprise Gift Delivery Scam: क्या है?

आपको WhatsApp, SMS या Email पर एक मैसेज आता है कि किसी ने आपके लिए Valentine Surprise Gift भेजा है। आप सरप्राइज पाने के लिए उस लिंक को खोल देंगे। फिर एक लिंक पर क्लिक कर एड्रेस और बैंक डिटेल्स भरने को कहा जाएगा। और आपके पैसे गायब। यह लिंक अक्सर फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है, जहां आपकी पर्सनल और बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है।

Giveaway और Free Dinner Scam

सोशल मीडिया पर Free Valentine Dinner( फ्री वैलेंटाइन डिनर), Couple Holiday Package(कपल्स हॉलीडे पैकेज) या Luxury Gift Giveaway(लग्जरी गिफ्ट गिवअवे) जैसे पोस्ट वायरल होते हैं। आपको मिले रिवॉर्ड को क्लेम करने के लिए फॉर्म भरने और प्रोसेसिंग फीस देने को कहा जाता है। पैसा देने के बाद न तो रिवॉर्ड मिलता है और न ही कोई जवाब।

Romance Scam: डेटिंग ऐप का जाल

Dating apps और सोशल मीडिया पर कोई अजनबी कुछ ही दिनों में आपका भरोसा जीत लेता है। प्यार का इजहार करके आपको जाल में फंसाता है। फिर कुछ बातें कहकर इमोशनल कनेक्शन बनाता है और मेडिकल इमरजेंसी, टिकट या बिजनेस लॉस का बहाना बनाकर पैसे मांगता है। पैसा मिलते ही अकाउंट गायब।

Fake Shopping Website Scam: डिस्काउंट के चक्कर में फ्रॉड

Valentines Day पर भारी डिस्काउंट देने के नाम पर शॉपिंग की कई फर्जी वेबसाइट बन जाती हैं। लोग गिफ्ट ऑर्डर करते हैं, फिर होता है स्कैम या तो ऑर्डर की डिलीवरी नहीं होती या घटिया प्रोडक्ट मिलता है।

QR Code Payment Scam: क्यूआर कोड फ्रॉड

फूल या गिफ्ट बुक करने के नाम पर आपको एक QR कोड भेजा जाता है। याद रखें QR कोड स्कैन करना मतलब पैसा भेजना। स्कैन करते ही आपके अकाउंट से रकम कट सकती है।

कैसे रहें सुरक्षित? (Cyber Crime Alert India)

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
OTP, बैंक डिटेल्स या UPI PIN कभी शेयर न करें।
Dating app पर तुरंत पैसे ट्रांसफर न करें।
सिर्फ भरोसेमंद वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
धोखाधड़ी होने पर तुरंत Cyber Crime Helpline(साइबर क्राइम हेल्पलाइन) 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *