Vaibhav Suryavanshi का वीडियो वायरल: ‘ले चौका ले छक्का’… नेट्स प्रैक्टिस में Jofra Archer को धो डाला!

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है। नेट्स प्रैक्टिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव रफ्तार के बादशाह जोफ्रा आर्चर की गेंदों की जमकर धुनाई कर रहे हैं।

जब जोफ्रा आर्चर से हुआ सामना

नेट्स पर जब वैभव सूर्यवंशी और दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक जोफ्रा आर्चर का आमना-सामना हुआ, तो वहां खलबली मच गई। आर्चर, जिनकी गेंदें अक्सर 145 kmph की रफ्तार से आती हैं, उनके खिलाफ वैभव ने बिना किसी डर के शानदार चौके और छक्के जड़े। वैभव की यह बेखौफ बल्लेबाजी देखकर खुद गेंदबाज भी हैरान रह गए।

CSK के खिलाफ 15 गेंदों में 50 जड़े

वैभव ने सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। पूरी पारी की बात करें तो उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए। खास बात यह है कि 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले बिहार के इस लाल ने साबित कर दिया कि उनका पिछला प्रदर्शन कोई तुक्का नहीं था, बल्कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं।

अब गुजरात के खिलाफ धमाके की बारी

राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वैभव वहां भी अपना जलवा दिखाएंगे। गुजरात के पास मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज गेंदबाज हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव उनके सामने कैसी बल्लेबाजी करते हैं।

IPL 2026: दोनों टीमों के खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स (RR): रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका और नांद्रे बर्गर।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा और टॉम बैंटन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *