वैभव सूर्यवंशी को आज भी इस बात का मलाल, RCB के खिलाफ गदर मचाने के बाद कही दिल की बात

वैभव सूर्यवंशी को आज भी इस बात का मलाल, RCB के खिलाफ गदर मचाने के बाद कही दिल की बात

IPL 2026 RR vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 6 विकेट से जीत दिलाई। सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि शानदार पारी के बावजूद उन्हें एक बात का मलाल है। 

Vaibhav Suryavanshi Regret After RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। 15 गेंद में शतक जड़ने वाले सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में सिर्फ 26 गेंदों का सामना किया और 300 की स्ट्राइक रेट से 78 रन ठोक डाले, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

सूर्यवंशी को किस बात का मलाल

इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी को एक बात का मलाल है। मैच के बाद उन्होंने बताया कि जब उनकी टीम लक्ष्य का पीछा कर रही होती है और वह कोई ढीला शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं, तो उन्हें हमेशा मलाल रहता है। उन्होंने कहा कि अगर वह पिच पर थोड़ा और टिकते तो 10-20 रन और बना सकते थे, लेकिन ऐसे में टीम को नुकसान होता है, जिससे वह उदास हो जाते हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। यह राजस्थान की लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ टीम ने प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं हार के बावजूद आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

RCB के लिए पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए 5 ओवर के अंदर विराट कोहली समेत तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रजत पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और अंत में रोमारियो शेफर्ड व वेंकटेश अय्यर की तूफानी पारियों की बदौलत बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। पाटीदार ने 40 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। हालांकि यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में नहीं चल सके और सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। बचा हुआ काम ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर रविंद्र जडेजा ने पूरा किया और 18 ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 202 रन बना लिए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *